Chaibasa: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण हुआ छठ व्रत, घाटों पर भक्तिमय माहौल

गुवा:  गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की अहले सुबह श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदी घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन किया। इस अवसर पर व्रतियों ने परिवार और समाज की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद व्रतियों ने शर्बत ग्रहण कर उपवास तोड़ा।

गुवा के सभी छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं ने व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। अर्घ्य के पश्चात छठ व्रत कथा का आयोजन हुआ, वहीं समाजसेवियों की पहल पर गंगा आरती का भव्य आयोजन भी संपन्न हुआ, जिसे बनारस से आए पंडितों ने कराया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छठ गीतों ने घाट परिसर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

बड़ाजामदा के नालदा और बाजार स्थित घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुवा के कारो नदी घाट पर उत्सव का माहौल रहा, जहां न्यू कॉलोनी और कल्याण नगर के लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर पुजारी गौतम पाठक ने बताया कि छठी माता में रोगमुक्त करने की विशेष शक्ति है। श्रीमद्देवी भागवत के अनुसार, मूल प्रकृति के षष्ठ अंश से उत्पन्न होने के कारण देवी का नाम षष्ठी देवी पड़ा है, जो सूर्य की शक्ति का प्रतीक हैं।

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार पूरे आयोजन के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उनका प्रयास पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अहम रहा।

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time