Ghatsila : भारी बारिश में भी संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान जारी

  • सोमेश सोरेन की जीत से शुरू होगा घाटशिला के विकास का नया अध्याय
  • जनता का जोश बताता है, इस बार तीर-धनुष की होगी ऐतिहासिक जीत

घाटशिला : मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारक एवं पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर अपने जनसंपर्क अभियान को रफ्तार दी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा कर झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के पक्ष में वोट देने की अपील की। सरदार ने मैदाशोल पंचायत के चिरुगोड़ा, जगन्नाथपुर गांव, पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के पुनसा गांव और चूकरीपड़ा पंचायत के ऊपरशोली समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, मांझी बाबा, नायके बाबा और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “अबूआ सरकार ने हर वर्ग तक विकास पहुँचाया है, और सोमेश सोरेन उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिदगोड़ा सूर्यधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया अर्घ्य

बारिश में भी नहीं थमा जनसंपर्क — संजीव सरदार ने तीर-धनुष के समर्थन में मांगा आशीर्वाद

विधायक सरदार ने कहा कि सोमेश सोरेन अपने पिता स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा — “घाटशिला का जैसा मान और पहचान रामदास दा ने बढ़ाया, सोमेश उसी गौरव को आगे लेकर जाएंगे। उनकी जीत घाटशिला के विकास का नया अध्याय लिखेगी।” सरदार ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि झामुमो प्रत्याशी की जीत के बाद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता के साथ काम होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल घाट पर छठ पूजा की अनुपम छटा, विधायक रहे मौजूद

संजीव सरदार बोले — सोमेश सोरेन करेंगे रामदास दा के सपनों को साकार

भारी बारिश के बावजूद ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने माहौल को उत्साह से भर दिया। जगह-जगह हुई बैठकों और पदयात्राओं में लोगों ने तीर-धनुष के समर्थन में नारे लगाए और संकल्प लिया कि 11 नवंबर को झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। सरदार ने कहा कि “जनता का यह जोश और एकजुटता साफ संकेत है कि इस बार घाटशिला में झामुमो की ऐतिहासिक जीत तय है।”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time