जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट मार्केट में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। सब्जी विक्रेता संतोष नामता बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
कैसे हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संतोष अपने ठेले के पास बिजली की तार जोड़कर लाइट जलाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गलती से वह हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। जोरदार झटका लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा।
स्थानीयों की मदद और पुलिस की कार्रवाई
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पास के आनंद फाइनेंस के कर्मचारियों ने तुरंत उसे उठाया और टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: घर का ताला तोड़ गहने और नकद समेत तीन लाख की संपत्ति पार, चोरों का भीषण आतंक
There is no ads to display, Please add some



















































