घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला पहुंचे स्टार प्रचारक संजीव सरदार, बोले – झारखंड अस्मिता के पक्ष में वोट करेगी जनता

घाटशिला:  घाटशिला उपचुनाव को लेकर संजीव सरदार पुरे दमख़म से जनता के बीच प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. इसी दौरान झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधायक सरदार ने आज घाटशिला विधानसभा के विभिन्न गांवों में लोगों से बातचीत किया।

विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार जनहित के हर मोर्चे पर काम कर रही है।

स्थानीय लोगों ने भी राज्य सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, पथ निर्माण योजना, और आदिवासी छात्रवृत्ति योजना — की सराहना करते हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने भरोसा दिया। विधायक सरदार ने भरोसा जताया कि जनता इस बार विकास, स्थिरता और झारखंड की अस्मिता के पक्ष में वोट करेगी। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी तादाद मे ग्रामीण और क्षेत्र के युवा शामिल थे.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: कोल्हान बंद का दिखा मिला-जुला असर, बस सेवाएं ठप – सड़कें खाली

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

    नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *