जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड में गुरुवार को एक बंद पड़े घर में चोरी की वारदात हुई। स्कूटी सवार एक चोर ने सुशील कुमार ओझा के घर के आहाते में रखी लोहे की जाली चोरी कर ली। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब 11:33 बजे एक युवक स्कूटी से ओझा के घर के सामने पहुंचा। उसने आसपास की स्थिति देखने के बाद धीरे-धीरे घर के आहाते में प्रवेश किया। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही होने के कारण चोर कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा और मौका मिलते ही लोहे की जाली उठा कर स्कूटी पर लाद दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
मकान मालिक सुशील कुमार ओझा इस समय अपने परिवार के साथ शहर से बाहर हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर ने बिना किसी बाधा के चोरी को अंजाम दे दिया।
घटना स्थल के पास लगे कैमरे में स्कूटी का नंबर “1554” साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने ली सदस्यता
There is no ads to display, Please add some



















































