जमशेदपुर: शनिवार देर रात जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान जुगसलाई ट्रैफिक प्रभारी संजय जनक मूर्ति अगुवाई ने की.
अभियान के दौरान पर्सुडीह, सुंदरनगर, करनडीह समेत आसपास के क्षेत्रों से बिस्टुपुर और बर्मामाइंस की ओर जाने वाले दर्जनों वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।
संजय जनक मूर्ति ने बताया कि अभियान का मकसद शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि अक्सर रात में शराब पीकर वाहन चलाना, और सीट बेल्ट न पहनना, दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनता है।
जांच के दौरान कुछ वाहन चालकों को पकड़ा गया, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षी पूनम सिंह, रविकांत सिंह, सोमेश्वर ओझा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ब्लड बैंक जांच में सख्ती, अब केवल ELISA किट से होगी रक्त जांच




















































