Jamshedpur: जुगसलाई में देर रात ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, वाहन चालकों की जांच

जमशेदपुर:  शनिवार देर रात जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। अभियान के दौरान जुगसलाई ट्रैफिक प्रभारी संजय जनक मूर्ति अगुवाई ने की.

अभियान के दौरान पर्सुडीह, सुंदरनगर, करनडीह समेत आसपास के क्षेत्रों से बिस्टुपुर और बर्मामाइंस की ओर जाने वाले दर्जनों वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।

संजय जनक मूर्ति ने बताया कि अभियान का मकसद शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि अक्सर रात में शराब पीकर वाहन चलाना, और सीट बेल्ट न पहनना, दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बनता है।

जांच के दौरान कुछ वाहन चालकों को पकड़ा गया, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान में सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षी पूनम सिंह, रविकांत सिंह, सोमेश्वर ओझा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: ब्लड बैंक जांच में सख्ती, अब केवल ELISA किट से होगी रक्त जांच 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time