जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी पुलिया के पास हुई मारपीट की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना के एक दिन बाद अभिषेक कुमार उर्फ मोदी की ओर से ऋषभ और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था।
अब ऋषभ की ओर से भी अभिषेक कुमार उर्फ मोदी, रोहित कुमार उर्फ खोखा और अंकित कुमार सिंह उर्फ बबुआ के खिलाफ काउंटर केस दर्ज हुआ है।
ऋषभ ने अपने बयान में कहा है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी, गला दबाने और रंगदारी मांगने जैसी हरकतें कीं।
वहीं अभिषेक पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब उनकी कार का शीशा फोड़ दिया गया, जिसके बाद झड़प बढ़ गई।
गोविंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत कार का शीशा टूटने से हुई थी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने बयान देकर मामला दर्ज कराया है।
पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की जांच कर रही है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


















































