Chaibasa: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत – दूसरा घायल

गुवा:  बड़बिल से किरीबुरू जा रहे दो युवक रविवार शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना हाथी चौक के आगे, बरायबुरु गांव स्थित पुलिया के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया।

इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक मुरली राव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस से नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोनों युवक बड़बिल के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही किरिबुरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा सेल खदान में नियमों की अनदेखी, मजदूरों की सुरक्षा को खतरा – CBI जांच की मांग

 

Spread the love

Related Posts

Asam: भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट शहीद, मामले की जांच शुरू

गुवाहाटी (असम) : पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना का आधुनिक सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। यह विमान पहले अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *