Jamshedpur: बर्थडे पार्टी में परोसी गई जहरीली शराब से युवक की मौत, पार्टी में शामिल दोस्त फरार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू कावेरी रोड निवासी और टीआरएफ में कार्यरत 35 वर्षीय संजीत कुमार उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें बर्थडे पार्टी के दौरान जहरीली शराब पिलाई गई।

शनिवार रात संजीत अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन समारोह में गए थे। पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोस्तों ने संजीत के बड़े भाई को फोन कर जानकारी दी। भाई उन्हें घर लेकर आए और कमरे में आराम करने के लिए सुला दिया। उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी मायके गई हुई थीं।

अगली सुबह संजीत नहीं उठे। परिजनों ने तत्काल उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।

परिजनों का कहना है कि संजीत के साथ पार्टी में उनके परिचित राहुल तिवारी, रमेश, तेज प्रताप सिंह, तेजू, मोहन सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और आकाश समेत कई युवक मौजूद थे। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उन्हें नशीली/जहरीली शराब पिलाई, जिससे उनकी मौत हुई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद से सभी युवक फरार हो गए हैं और परिवार से मिलने तक नहीं आए। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोस्ती के एंगल और शराब की प्रकृति सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : चतुर्थ बाल मेले में बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time