Jamshedpur: सड़क पार करते समय डिवाइडर फंसा पैर, वृद्ध की मौत

जमशेदपुर:  मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास सोमवार दोपहर 12.30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। 68 वर्षीय दिन मोहम्मद सड़क पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से दिन मोहम्मद को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, वृद्ध सड़क पार कर रहे थे और उनका पैर रोड डिवाइडर में फंस गया। इसी दौरान वे सिर के बल आगे से गुजर रहे टेंपो पर गिर गए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं।

टेंपो चालक एमडी अहमद ने बताया कि वह चेपापुल से टेंपो लेकर आ रहे थे। इसी दौरान वृद्ध का पैर डिवाइडर में फंस गया और वे टेंपो के शीशे पर गिर गए, जिससे टेंपो का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मृतक के परिवार ने बताया कि दिन मोहम्मद दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहे थे। उनके पीछे तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी करेंगी प्रवचन

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार,…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना का प्रभार संभालते ही एक्शन में आए आनंद मिश्रा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड से दबोचा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time