बहरागोड़ा: कड़ाके की ठंड से राहत पाने के प्रयास में हुई एक छोटी सी चूक ने महिला को गंभीर हालत में ला खड़ा किया। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह 36 वर्षीय बीना बेरा अलाव तापते समय गंभीर रूप से झुलस गईं।
जानकारी के अनुसार, बीना बेरा अपने घर में जल रहे अलाव के पास बैठकर ठंड से बचने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान, असावधानीवश उनकी साड़ी का एक हिस्सा जलते अलाव के संपर्क में आ गया और तुरंत आग पकड़ ली।
महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर बीना को सुरक्षित किया। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया।
CHC बहरागोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पीआर एम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सड़क पार करते समय डिवाइडर फंसा पैर, वृद्ध की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































