Bangladesh: शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री को मौत की सजा, हिंसा के आरोप में ICT का फैसला

ढाका:   बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने सोमवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगी पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई। न्यायाधिकरण ने यह फैसला दोनों की अनुपस्थिति में सुनाया।

न्यायाधिकरण ने कहा कि यह फैसला पिछले साल हुए छात्र विद्रोह के दौरान निहत्थे नागरिकों पर की गई समन्वित हिंसा की गंभीरता को दर्शाता है। पूर्व गृह मंत्री कमाल की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश भी दिया गया। कमाल फिलहाल भारत में निर्वासन में रह रहे हैं।

साथ ही न्यायाधिकरण ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून को पांच साल की जेल की सजा सुनाई। मामून ने मुकदमे के दौरान अपराध स्वीकार कर सरकारी गवाह बनने का निर्णय लिया। न्यायाधिकरण ने कहा कि उनके सहयोग से अभियोजन पक्ष को दोष सिद्ध करने में काफी मदद मिली।

शेख हसीना इस समय भारत में हैं। उन्होंने ट्रिब्यूनल में कहा कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। आईसीटी के फैसले से पहले उन्होंने अपने समर्थकों को ऑडियो संदेश में कहा कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार उनकी पार्टी आवामी लीग को खत्म करने की साजिश कर रही है।

फैसले के बाद हिंसा फैलने की आशंका के चलते अंतरिम सरकार ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए। बॉर्डर गार्ड, रैपिड एक्शन ब्रिगेड और सेना के जवान प्रमुख चोक प्वाइंट्स पर तैनात किए गए। पुलिस ने इसे कानूनी रूप से निजी सुरक्षा के तहत सही ठहराया।

फैसले के दिन आवामी लीग ने बांग्लादेश बंद का आह्वान किया। पार्टी का कहना है कि शेख हसीना के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति प्रेरित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time