- 24 घंटे में चोरी कांड का खुलासा, दोनों आरोपी कई मामलों में जा चुके हैं जेल
- एमजीएम पुलिस ने बढ़ाई गश्त, चोरी और लूट की घटनाओं पर लगेगी नकेल
जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूर्व के कई मामलों में वांछित रहे दो अपराधियों—राजा बनर्जी और बादल मोहंती—को चोरी की दो मोबाइल फोन और बिरसानगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 14 नवंबर की रात रिव्वाह होटल के सामने हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान हुई, जिसमें कंटेनर चालक चंद्रकांत कुमार का मोबाइल कांच तोड़कर चुरा लिया गया था। पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में अभियुक्तों तक पहुंचते हुए उन्हें धर-दबोचा।
इसे भी पढ़ें : Potka : अनियंत्रित बाइक ट्रेलर से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने बताया—कैसे ट्रेस हुआ मोबाइल और उपयोग की गई बाइक
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वे चोरी एवं लूट की घटनाओं में लंबे समय से शामिल रहे हैं। राजा बनर्जी जमशेदपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और छिनतई के मामलों में छह बार जेल जा चुका है, जबकि बादल मोहंती दो बार जेल की हवा खा चुका है। सत्यापन के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि दोनों के पास से बरामद बाइक बिरसानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
There is no ads to display, Please add some



















































