Jamshedpur: बाल मेले में बैटरी चार्ज से लेकर एयर प्यूरीफायर तक – मेधावी बच्चों के गजब मॉडल ने खींचा ध्यान

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में चतुर्थ बाल मेला सिर्फ खेल, भाषण और निबंध तक सीमित नहीं रहा। मेधावी बच्चों ने अपने इनोवेटिव मॉडल्स और प्रयोगों के जरिए सबका ध्यान खींचा। मेले में कुछ स्टॉल्स ऐसे थे जो पहुँचते ही दर्शकों को हैरान कर देते थे।

अंश कुमार सिन्हा का कम खर्च वाला बैटरी चार्जर
विवेक विद्यालय के छात्र अंश कुमार सिन्हा ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो कम खर्च में बैटरी चार्ज कर सकता है। इसमें केवल तार, सर्किट और गत्ते का इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए कोई महंगा चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं। अंश का कहना है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

किसलय पॉल का एयर प्यूरीफायर
कार्मल जूनियर कॉलेज के विद्यार्थी किसलय पॉल ने एयर प्यूरीफायर मॉडल बनाया। यह मॉडल प्रदूषण कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसमें कूड़ा जलाने पर निकलने वाली हवा को पाइप के माध्यम से शुद्ध कर दूसरे स्टोर सेंटर में रखा जाता है। भविष्य में बढ़ते प्रदूषण के हिसाब से यह मॉडल बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

अयंक राज का सेटेलाइट एनर्जी सेवर सिस्टम
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के छात्र अयंक राज ने एनर्जी सेवर सिस्टम डेवलप किया। यह सिस्टम सेटेलाइट से आने वाली अतिरिक्त ऊर्जा जैसे इंफ्रारेड, एक्स-रे, गामा रे को धरती पर वायरलेस ट्रांसफर करता है। ऊर्जा को स्टोर और प्यूरिफाई कर रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

चतुर्थ बाल मेला 2025 में बच्चों की रचनात्मक सोच और प्रयोगों ने साबित कर दिया कि युवा दिमाग भविष्य की नई तकनीक और समाधान तैयार करने में सक्षम हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बाल मेले में उभरी कला की चमक, पैक्स सोय मुर्मू ने बनाया शानदार स्केच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time