जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रवक्ता आकाश शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार 10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे बिहार की जनता के विश्वास, आशा और सुशासन के प्रति अटूट समर्थन का परिणाम बताया।
आकाश शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का पुनः सत्ता में लौटना इस बात का संकेत है कि जनता ने उनके विकास-उन्मुख कार्यों, सामाजिक सद्भाव, सुशासन, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे देश के राजनीतिक इतिहास में दुर्लभ नेतृत्व करार दिया, जिसने लंबे समय तक जनता का विश्वास कायम रखा।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व सदैव सरल, निष्पक्ष और सेवा भाव से भरा रहा है। उनके कार्यों का मूल मंत्र हमेशा “काम और परिणाम” रहा है। यही कारण है कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उन्हें ईमानदार, अनुभवी और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है।
इसे भी पढ़ें : Bihar: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, इमोशनल मुलाकात में बेटे निशांत से गले मिले नीतीश – देखें तस्वीरें
There is no ads to display, Please add some



















































