Jamshedpur: जिले के जदयू प्रवक्ता ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा – उनका नेतृत्व जनता के विश्वास की मिसाल

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रवक्ता आकाश शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगातार 10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे बिहार की जनता के विश्वास, आशा और सुशासन के प्रति अटूट समर्थन का परिणाम बताया।

आकाश शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का पुनः सत्ता में लौटना इस बात का संकेत है कि जनता ने उनके विकास-उन्मुख कार्यों, सामाजिक सद्भाव, सुशासन, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे देश के राजनीतिक इतिहास में दुर्लभ नेतृत्व करार दिया, जिसने लंबे समय तक जनता का विश्वास कायम रखा।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व सदैव सरल, निष्पक्ष और सेवा भाव से भरा रहा है। उनके कार्यों का मूल मंत्र हमेशा “काम और परिणाम” रहा है। यही कारण है कि बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उन्हें ईमानदार, अनुभवी और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bihar: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, इमोशनल मुलाकात में बेटे निशांत से गले मिले नीतीश – देखें तस्वीरें 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time