Jamshedpur: JNAC की बड़ी कार्रवाई, साकची से मानगो जाने वाली सड़क अब अतिक्रमण मुक्त

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जेएनएसी (जमशेदपुर नॉचिकफिकेशन एरिया कमिटी) की टीम ने साकची क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की। कुछ ही दिनों पहले साकची पत्ता मार्केट को हटाने के बाद अब प्रशासन ने साकची से मानगो जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर बनी अवैध पार्किंग, ठेला-खोमचा और फुटपाथ पर फैले कब्जों को हटाकर रास्ता पूरी तरह खाली करा दिया।

सुबह से ही जेएनएसी की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई। अधिकारी पैदल गश्त करते हुए दुकानदारों, वाहन मालिकों और फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को निर्देश देते रहे कि वे स्वेच्छा से अपना सामान हटाएँ, अन्यथा जब्त किया जाएगा। कई जगहों पर टीम को सख़्ती दिखानी पड़ी, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति कंट्रोल में रही और लोग सहयोग करते नज़र आए।

जेएनएसी अधिकारी ज्योति पांडेय ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने कहा, “दुकानदारों और स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि शहर की सभी सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी और पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता सुगम होगा।”

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई सिर्फ हटाने तक सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। जेएनएसी की इस मुहिम के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे की अवैध पार्किंग और फुटपाथ कब्जे के कारण रोज़ाना जाम बनता था। अब रास्ता खुलने से आवागमन में आसानी होगी और दुर्घटना की संभावना भी कम होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: आजादनगर में चोरी का खुलासा आर्थिक तंगी में रचा था अपने घर में चोरी का झूठा षड्यंत्र, गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time