Potka: कोवाली थाना में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, न्याय के प्रति लिया संकल्प

पोटका:  75वें संविधान दिवस के अवसर पर कोवाली थाना परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने थानाध्यक्ष और सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी ने कहा, “हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अक्षरशः पालन करेंगे। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। संविधान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसी के अनुसार व्यवस्था चलती है और हम सभी संविधान के तहत बंधे हुए हैं। दोषियों को सजा देना और निर्दोषों को न्याय दिलाना हमारा मुख्य कर्तव्य है।”

कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने न्याय, समानता और कानून के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

Spread the love

Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *