Jamshedpur: पेंशन से लेकर भूमि विवाद तक, नागरिकों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं, सुझाव व मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं।

नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष पेंशन स्वीकृति, पारिवारिक प्रताड़ना, दुकान आवंटन, रास्ता अवरोध, भूमि विवाद, रैयती जमीन पर अतिक्रमण, ग्रामीण इलाकों में जबरन मोबाइल टावर लगाने की शिकायत, दीदी कैफे खोलने के लिए जगह उपलब्ध कराने, चिकित्सकीय सहायता, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार, बकाया वेतन भुगतान, परशुराम भवन से जुड़े विषय, ई-ट्राईसाइकिल समेत अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन दिए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि हर आवेदन पर तय समय-सीमा में पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए। गंभीर मामलों में विशेष निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए और समाधान के ठोस परिणाम सामने आने चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उप नगर आयुक्त ने MGM अस्पताल का किया निरीक्षण, सफाई और जलापूर्ति पर दिए निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time