Bahragora: सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर भाषा विविधता का उत्सव, पीएम श्री विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बहरागोड़ा:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में बुधवार को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती ‘भारतीय भाषा उत्सव’ के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि इस विशेष अवसर पर विद्यालय और समुदाय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव छात्रों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, विविधता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

समापन अवधि में भाषा उत्सव यात्रा, भाषा विसर्जन शिविर, भाषा कला महोत्सव, भारतीय भाषा कला महोत्सव और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिसके जरिए भाषाई समृद्धि का संदेश फैलाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, अप्सरा बाला सहित कई शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: झारनेट स्लो – जनता परेशान, पोटका विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

बागुनहातू रक्तदान शिविर में शामिल होकर काले ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह जमशेदपुर : बागुनहातू चौक स्थित कम्युनिटी सेंटर में हो समाज एवं शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातू के…

Spread the love

Jadugora : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत

पहले दिन स्वामी हंसाराम गिरीजी महाराज ने श्री राम कथा से भक्तों को कराया अमृत पान जादूगोड़ा : जिंदगी की कड़वाहट व तनावमुक्त महौल के बीच भक्तों को सुकून का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time