Jamshedpur : हर हर महादेव सेवा संघ ने 25वें कंबल सेवा अभियान का किया शुभारंभ

  • साधु-संतों के आशीर्वाद से जरूरतमंदों तक पहुंचेगी गर्माहट
  • स्वयंसेवकों और नागरिकों ने बढ़ाया अभियान का उत्साह
  • प्रबुद्ध नागरिकों और पदाधिकारियों ने जताया सहयोग

जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल वितरण सेवा अभियान के 25वें वर्ष का शानदार शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सेवा की शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरित करके की गई। संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गरीब परिवारों तक कंबल पहुँचाने का कार्य कर रही है। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “यह सेवा किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। 25 वर्षों में यह पहल हजारों परिवारों तक गर्माहट पहुँचा चुकी है।”

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी के लंबित मामलों पर आनन्द बिहारी दुबे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम

साधु-संतों के आशीर्वाद से शुरू हुआ वार्षिक अभियान

हर हर महादेव सेवा संघ का लक्ष्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे। आने वाले दिनों में संघ शहर के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, ग्रामीण इलाकों और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल वितरण जारी रखेगा। वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह अभियान कठिन सर्दियों में अनगिनत लोगों के लिए जीवनदायिनी राहत का काम करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित थे, जिन्होंने सेवा अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: करमपदा गांव में ग्राम विकास मंच की बैठक, शिक्षा और जीवन स्तर सुधार पर जोर

शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने कंबल सेवा अभियान की सराहना की

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के. विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित थे। सभी ने सेवा कार्य को और प्रभावी बनाने और जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन,ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान 

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पूर्वी में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों…

Spread the love

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time