Seraikela : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक का जागरूक होना :  प्रभारी निदेशक

एन आर +2 उच्च विद्यालय सरायकेला में ‘विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक’ संपन्न

सरायकेला :  जिले के शैक्षणिक स्तर को सुधारने और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन.आर.+2 उच्च विद्यालय, सरायकेला में मंगलवार को एक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठ आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निदेशक सह केंद्रीय प्रभारी अधिकारी विकास सिंह उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक को जागरूक होना जरूरी है उन्हें प्रति दिन स्कूल भेजें।
बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “स्कूल जितना जिम्मेदार है, उतनी ही जिम्मेदारी अभिभावकों की भी होनी चाहिए। अभिभावकों को यह नियमित रूप से जानकारी रखना चाहिए कि उनका बच्चा किस कक्षा में पढ़ रहा है और वह हर दिन स्कूल जा रहा है या नहीं। बच्चों की शिक्षा पर किया गया आज का निवेश उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा।

बैठक में निम्न मुद्दों पर हुई चर्चा

यह विशेष बैठक ‘झारखंड शिक्षा परियोजना’ के तहत 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान का हिस्सा है। बैठक के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर बच्चों के सीखने के स्तर में आ रही कमियों को दूर करने की योजना बनाई। विद्यालय में बच्चों के नामांकन और 100% उपस्थिति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंड़पात, पूर्व मुखिया गणेश गहराई सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने व्यक्तिगत रूप से भी कई अभिभावकों से बातचीत में उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time