Potka : सीएससी का साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, महिलाएं डिजिटल ठगी के प्रति हुईं जागरूक

  • गंगाडीह पंचायत भवन में एक दिवसीय शिविर, महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित व सम्मानित
  • महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास

पोटका : तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए आमजन, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत भवन में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा एक दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व में साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि इससे पहले पोड़ाडिहा पंचायत एवं खैरपाल प्रज्ञा केंद्र में भी पांच बार ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। खैरपाल प्रज्ञा केंद्र के संचालक मृणाल कांति पाल की पहल पर किंड्रिल, सीएससी अकैडमी एवं NIELIT की साइबर सुरक्षा परियोजना के तहत सैकड़ों महिलाओं को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : धानघोरी के फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज, 32 टीमें दिखा रहीं दमखम

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता की बढ़ती जरूरत

प्रशिक्षण शिविर में भालकी, चाकड़ी, जुड़ी, सरमन्दा सहित आसपास के गांवों और पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नमिता मोहंती और माधुरी राणा ने महिला समूहों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने की अपील की। ‘साइबर रक्षक शिविर’ को सफल बनाने में गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू, पंचायत सचिव साधु चरण सामाद, सीएससी प्रशिक्षक तन्मय पाल, रोजगार सेवक गीता महतो, रितिक पाल, अमर दास, कृष्णा महाकुड़ सहित महिला प्रशिक्षुओं की अहम भूमिका रही। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time