Baharagoda : आजादी के दशकों बाद भी सड़क से वंचित नाकदोहा गांव, पगडंडी बना ग्रामीणों का सहारा

  • बहरागोड़ा प्रखंड के गोप टोला में आज भी नहीं पहुंची पक्की सड़क, विकास के दावों की खुली पोल

बहरागोड़ा : प्रखंड की पाथरा पंचायत अंतर्गत नाकदोहा गांव के गोप टोला की तस्वीर आज भी बेहद चिंताजनक है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी यहां के सैकड़ों ग्रामीण एक पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। सरकार की ओर से हर गांव को सड़क से जोड़ने के दावों के बीच नाकदोहा गांव की जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आती है। गांव तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर लंबी कच्ची और जर्जर सड़क ही एकमात्र रास्ता है, जो बरसात के दिनों में कीचड़ और फिसलन से भर जाती है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक सामान लाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कपाली से लापता किशोर का शव बरामद होने से सनसनी, कबिरिया स्कूल का आठवीं कक्षा का था छात्र 

ग्रामीण सोरोज सिंह, मनमत सिंह, रबी सिंह और ललन पातर ने बताया कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। संबंधित विभागों को कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्यालय के पास स्थित पक्की सड़क से गोप टोला होते हुए मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण करा दिया जाए, तो लगभग 500 से 1000 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time