Jamshedpur : प्रधानमंत्री का चर्च जाना भारतीय धर्मनिरपेक्षता की पहचान – जेपी पांडेय

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों के सम्मान से मजबूत की भारतीय सांस्कृतिक एकता
  • चर्च जाकर पीएम मोदी ने दिया समावेशी भारत का संदेश

जमशेदपुर : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड सामाजिक कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी वर्तमान प्रधानमंत्री ने चर्च जाकर भारतीय धर्मनिरपेक्षता की सशक्त पहचान प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की है। हिंदू विचारधारा से जुड़े होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने सभी धर्मों के पूजा स्थलों और धार्मिक भावनाओं का आदर किया है, जो भारतीय संविधान की आत्मा के अनुरूप है। उनके अनुसार, मानवता की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी धर्मों की समान भूमिका है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : गुड़ाबांदा के सीताराम हेंब्रम बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पुंसिया गाँव में जश्न का माहौल

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू समाज के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया और देश के प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाए। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक कानून समाप्त करना, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के अधिकारों को सशक्त करना उनके संतुलित नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई दिशा दी है, जिससे देश की असंतुलित परिस्थितियों में स्थिरता आई है। यह सभी निर्णय राष्ट्र निर्माण की सोच को प्रतिबिंबित करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जवाहर नवोदय विद्यालय बरसोल में पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न

जेपी पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित कर सिख धर्म के महान बलिदान को सम्मान दिया। गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे पुत्रों के बलिदान की स्मृति में इस दिवस की घोषणा 9 जनवरी 2022 को की गई थी, जिसे 26 दिसंबर को मनाकर प्रधानमंत्री ने अपना वादा पूरा किया। वहीं 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘सुशासन दिवस’ मनाने की घोषणा कर सुशासन की परंपरा को सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अब भारत क्रिसमस, तुलसी पूजन और सुशासन दिवस को एक साथ मना सकता है, जो बदलते भारत का प्रतीक है। आने वाला समय चुनौतियों से भरा होगा, लेकिन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का हुआ सम्मान, संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

जमशेदपुर : फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड की ओर से बुधवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : फादर सी आर प्रभु : झारखंड के विकास के लिए समर्पित जीवन

सेवा और समर्पण के लिए झारखंड में बीता जीवन जमशेदपुर : 87 साल पहले 1939 में कर्नाटक के मंगलौर जिले के मुराईकोडी गांव में कृषक परिवार लाजरस फर्नांडीज एवं कार्मीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time