Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में श्याम प्रेमियों ने सांवरिया संग मनाया नव वर्ष 2026

  • भजनों, भव्य दरबार और श्याम रसोई के साथ बाबा श्याम के चरणों में श्रद्धालुओं ने किया नववर्ष का स्वागत

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमियों ने पुराने वर्ष 2025 की विदाई और नव वर्ष 2026 का स्वागत बाबा श्याम के दरबार में भक्ति भाव के साथ किया। तृतीय नव वर्ष “सांवरिया के संग” मनाने के उद्देश्य से साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में बाबा श्याम का भव्य और आकर्षक दरबार सजाया गया। बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि बाबा की पूजा-अर्चना, ज्योत प्रज्ज्वलन और श्री गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। यजमान पिंकी–पंकज छावछरिया और सीमा–राजेश अग्रवाल ने विधिवत पूजा संपन्न कराई, जबकि पंडित मुन्ना बाबाजी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु सपरिवार उपस्थित रहे और “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरुवार से शुरू हुआ 2026, कदमा में साईं महोत्सव का भव्य आयोजन

बाबा श्याम और नववर्ष पूजा का आध्यात्मिक महत्व

भजन संध्या में आमंत्रित भजन गायक कानपुर से आए बेटू आलिया (शर्मा सिस्टर की जोड़ी) के साथ स्थानीय भजन गायकों कविता अग्रवाल और सक्षम पलसानिया ने बाबा श्याम के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा की। “मत होना मन बांवरे उदास वो सांवरा जरूर आएगा”, “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं”, “हार गया मैं बाबा अब तो दामन थाम ले”, “दीवाने मुझे ले चल खाटू धाम” सहित अनेक प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। भजनों की रसधार में महिलाएं, बच्चे और युवा सभी डूबे रहे। कार्यक्रम के दौरान लॉटरी के माध्यम से पांच भक्तों को बाबा श्याम के खजाने के रूप में चांदी का सिक्का भेंट किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने विशेष प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में धार्मिक आयोजनों की बढ़ती परंपरा

इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण फूलों से सजा भव्य श्याम दरबार, विशाल ज्योत, केक कटिंग, भजनों की रसधारा, बाबा का खजाना और श्याम रसोई प्रसाद रहा। सभी श्याम प्रेमियों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में पंकज छावछरिया, विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, नंदलाल शर्मा, राजेश चौधरी, नवीन अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, अनिल शर्मा, मनोज खंडेलवाल, नवीन कांवटिया, मनोज खेमका, लोकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल सहित अनेक श्याम प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि श्याम प्रेमियों ने नववर्ष को डिस्को या होटल में नहीं, बल्कि बाबा के चरणों में हाजिरी लगाकर भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान, 12 सितंबर से चलेगा ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान, इसके बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित अन्य नेताओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time