Jadugoda : करनडीह में मनाई गई पोटका के दिवंगत पूर्व विधायक सनातन माझी की 84वीं जयंती

  • सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान को किया गया याद, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत बालीजुडी और करनडीह स्थित आदिवासी भवन में झारखंड आंदोलनकारी एवं पोटका के दिवंगत पूर्व विधायक सनातन माझी की 84वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि सनातन माझी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आदिवासी अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरणा देता है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, मानगो से तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

विचारों और आदर्शों पर चलने का किया गया आह्वान

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से करनडीह ग्राम प्रधान सलखु सोरेन, जिला परिषद सदस्य माणिक मल्लिक तथा उनके पुत्र बाबू माझी ने स्वर्गीय सनातन माझी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी। उन्होंने ग्रामीणों से सनातन माझी द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मधु सोरेन, शंकर हेम्ब्रम, सागेन हासदा, कान्हू मुर्मू, देवजीत मुखर्जी, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, बंसीधार, जामुदा, प्रताप पिंगुआ, सुजीत सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : सहचरी ग्रुप ने धूमधाम से मनाई रवींद्रनाथ टैगोर की 165 वीं जयंती

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर भारत के राष्ट्रगान के लिए प्रेरणास्रोत रहे : संजय बनर्जी गुवा : गुवा के विवेक नगर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा गुरुदेव…

Spread the love

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time