Adityapur : आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का भव्य उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में स्थित सितवांतो देवी महिला कल्याण संस्थान द्वारा संचालित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का उद्घाटन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय इरफान अंसारी सहित कई माननीय विधायकगण और गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हरित ऊर्जा से बिजली वितरण व्यवस्था लागू करे भारत सरकार – जे पी पांडेय

आदित्यपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय

उद्घाटन समारोह में संसद महोदया जोबा माझी, विधायक दशरथ गगराई, मंगल कालिंदी, समीर महांति, सोमेश चन्द्र सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली और गणेश चौधरी सहित जिला अध्यक्ष डॉ. सुबेंदु महतो, सचिव बैधनाथ टुडू और जिला के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान से जुड़े लोग भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। समारोह ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत का संदेश दिया।

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time