Jamshedpur : कोवाली से अपहृत चार माह का बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता महिला गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र से अपहृत चार माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। महज 14 घंटे के भीतर पुलिस ने अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया। घटना कोवाली थाना क्षेत्र के डेगाम हाट बाजार में 11 जनवरी 2026 को हुई थी. डेगाम हाट बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने चार माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, रांगामटिया की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ मुर्गी बेचने बाजार आई थी।

भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी छह वर्षीय बेटी के पास चार माह के बेटे इन्द्रदेव सरदार को कुछ देर के लिए छोड़ दिया था। इसी दौरान करीब तीन बजे अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। घटना की सूचना शाम करीब छह बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी करते हुए पुलिस ने 14 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान झुमरानी मंडल, उम्र करीब 40 वर्ष, पति प्रभात मंडल, निवासी मेलाडीहोड़, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। बच्चे को सुरक्षित उसकी मां प्रतिमा सरदार को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से एक मासूम की जान सुरक्षित बच सकी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुशवाहा संघ के पारिवारिक मिलन समारोह में शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time