Ranchi : रांची–जमशेदपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक की मौके पर मौत

  • नवाडीह गांव के पास तड़के ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार हाइवा, कई घंटे तक चला रेस्क्यू

रांची : मंगलवार तड़के रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रांची–जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से बुंडू आ रही एक खाली हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बुधन लाल उरांव केबिन में बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई, कहा- प्रतिभा व परिश्रम को मिला सम्मान

क्रेन से निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चालक के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि मुलतानी मिट्टी लादकर ओडिशा जा रहा ट्रेलर नवाडीह गांव के पास ब्रेकडाउन हो गया था। ट्रेलर चालक जितेंद्र भाई वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर आग ताप रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा उससे जा टकराई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और अंधेरा माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक हिस्से में लंबा जाम लग गया, हालांकि चार लेन की सड़क होने के कारण दूसरे लेन से यातायात आंशिक रूप से जारी रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Gua : मेघाहातुबुरु खदान में एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल, 100 फीट गहरी खाई से किया सफल रेस्क्यू

गुवा : सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 9वीं बटालियन, पटना द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का…

Spread the love

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time