Jamshedpur : सनातन परंपरा के साथ संजीव सिन्हा ने संभाला भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष का कार्यभार

  • जिला भाजपा कार्यालय में भव्य पदभार ग्रहण समारोह, हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कार्यभार ग्रहण

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति-रिवाज के साथ विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। पुरोहितों द्वारा स्वास्ति वाचन, वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन के पश्चात संजीव सिन्हा का कार्यालय प्रवेश कराया गया। इसके बाद सुधांशु ओझा ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराया और लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय परिसर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर गिरफ्तार

वरीय नेताओं ने जताया भरोसा, संगठन को मिलेगा नया आयाम

समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कदमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा – संगठन में परिवर्तन लोकतांत्रिक प्रक्रिया

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक अनुशासित और लोकतांत्रिक संगठन है, जहां समय-समय पर संगठनात्मक दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है। उन्होंने संजीव सिन्हा को कर्मठ, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और प्रेरणादायी होगा। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर भाजपा और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी। इस दौरान फूलों के गुलदस्तों के आदान-प्रदान के साथ औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

संजीव सिन्हा बोले – भाजपा में पद नहीं, दायित्व की परंपरा

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व की परंपरा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती और विस्तार देने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। संजीव सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद के सदैव ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम में राजीव सिंह, रेणु शर्मा, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मनोज राम, शांति देवी, कृष्णा शर्मा, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अखिल सिंह, उज्जवल सिंह, मंडलाध्यक्ष आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सुरज कुमार साह, विकास शर्मा, रंजीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time