- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बोले– विनियम वापस लिया जाना चाहिए
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यूजीसी विनियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को स्वागत योग्य कदम बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी इस मुद्दे पर उनकी पूर्व में व्यक्त राय को सही साबित करती है। सरयू राय के अनुसार यह विनियम शिक्षण संस्थाओं में समानता बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया था, लेकिन व्यावहारिक रूप से यह असमानता को बढ़ावा देने वाला साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समता संवर्धन के लिए अग्रसोची और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : Potka : शर्मिंदगी से जन्मी पहल बनी मिसाल, हल्दीपोखर पश्चिम में लगा रक्तदान शिविर
यूजीसी विनियम पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सरयू राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यूजीसी के इस विनियम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था कि उच्च शिक्षा में समानता के नाम पर लाया गया यह विनियम नख-दंत विहीन है और अनावश्यक भ्रम फैलाने वाला है। यह हड़बड़ी में बनाया गया है और इसके उद्देश्य तथा प्रावधानों में तालमेल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह विनियम असमानता को बढ़ाने वाला है और बेहतर होगा कि यूजीसी इसे वापस ले ले। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उनके इस बयान को नई मजबूती मिली है।
There is no ads to display, Please add some



















































