Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने कारोबारी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण का किया उद्भेदन, 6 अपराधी गिरफ्तार

  • अक्टूबर से योजना बनाकर 13 जनवरी को अपहरण को अंजाम दिया गया, अपराधियों के पास से हथियार जब्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने कारोबारी देबांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण के मामले का उद्भेदन कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस खुलासा की जानकारी जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसएसपी ने बताया कि अपहरण की योजना अक्टूबर माह से बनाई जा रही थी। योजना के तहत जमशेदपुर के दो अपराधियों ने इलाके की रेकी की, जबकि अक्टूबर और दिसंबर में बिहार के नालंदा, गया और पटना के अपराधी घटनास्थल का जायजा लेने के लिए आए। 13 जनवरी को कदमा सोनारी लिंक रोड के एयरपोर्ट गोलचक्कर पर अपराधियों ने कैरव गांधी को एक गाड़ी से अगवा किया। इसके बाद अपराधी सीएच एरिया, सोनारी होते हुए डोबो के रास्ते चांडिल होते हुए बिहार चले गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने थर्ड मार्च के महा रक्तदान कार्यक्रम को लेकर की तैयारी बैठक

जमशेदपुर पुलिस की दबिश में अपराधियों ने की पुलिस पर फायरिंग

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कैरव गांधी को एक सुनसान घर में रखा। जब पुलिस की दबिश बढ़ी, तो ट्रांजिट के दौरान अपराधियों ने उसे छोड़ दिया। दबिश के बाद पुलिस ने गुड्डू सिंह, इमरान आलम उर्फ आमर, रमीज राजा, उपेंद्र सिंह और मोहन कुमार प्रसाद सहित छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो देशी कट्टा, चार राउंड गोलियां और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों (BR 01 PB 1062) जब्त किया गया। गिरफ्तारियों के दौरान गया निवासी अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन छत से गिरकर घायल हो गया। इसके अलावा तीन अन्य अपराधियों को सीएच एरिया के पास झाड़ियों में पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, और जवाबी कार्रवाई में तीनों घायल हुए।

इसे भी पढ़ें : Gua : विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन विवाद पर श्रम विभाग में बनी सहमति

अभी भी अन्य अपराधियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि अभी इस गिरोह के छह अन्य सदस्य और दो लोग जो कैरव गांधी की जानकारी अपराधियों को देने में शामिल थे, की तलाश जारी है। जमशेदपुर पुलिस इन अपराधियों तक जल्द ही पहुंचने के लिए लगातार प्रयासरत है। एसएसपी पियूष पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि इस मामले में सहयोग करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time