Baharagoda : बांसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में कटक की टीम ने जीता खिताब

  • बाल्मीकि नगर (कटक) ने सिडू कानु (झाड़ग्राम) को हराकर हासिल किया ₹1.70 लाख का नकद पुरस्कार
  • समापन समारोह में युवाओं को खेल के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

बहरागोड़ा : प्रखंड के बांसदा गांव में खेरवाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में ओडिशा की बाल्मीकि नगर (कटक) की टीम ने खिताबी जीत दर्ज कर नकद पुरस्कार और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 नामी टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सिडू कानु (झाड़ग्राम) और बाल्मीकि नगर (कटक) के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही और अंततः मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें कटक की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें : Gua : आईकुटी गांव में बहारी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, ग्रामीण मर्माहत

बांसदा फुटबॉल फाइनल में रोमांचक मुकाबला, कटक टीम ने दिखाई शानदार खेल क्षमता

समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी और भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि चाकुलिया जिला परिषद सदस्य सुनाराम हांसदा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता टीम बाल्मीकि नगर (कटक) को ₹1,70,000 और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उप-विजेता सिडू कानु (झाड़ग्राम) को ₹1,00,000 और ट्रॉफी दी गई। बाबूलाल सोरेन ने खिलाड़ियों को अनुशासन और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और ऊर्जा खेल के मैदान में लगाने की अपील की। इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब सदस्य राहुल हांसदा, उसा मांडी, सोरूप पोईडा, सुनील हेब्रम, बिनय हांसदा और बिस्वाजीत पात्र का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time