Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा. मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बनाए गए लव कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में श्रीकृष्ण-सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का समापन

मनुष्य के जीवन में मित्रता की अहम भूमिका- सीताराम शास्त्री जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ मंगलवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time