Jamshedpur : भुइयाँडीह में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में आग से मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
  • धुएं और लपटों से इलाके में दहशत

जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह स्थित छायानगर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदन टेंट डेकोरेटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें और घना धुआं उठता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इसे भी पढ़ें : Bahagaroda : जंगली हाथी के तांडव से ग्रामीण भयभीत

घंटे भर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

दमकलकर्मियों की करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखे टेंट, सजावटी कपड़े, लाइटिंग सामग्री और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल और पुलिस विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बिरसानगर थाना क्षेत्र में बेदी टेंट एंड इवेंट में हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू सुबह-सुबह लगी आग से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत जमशेदपुर : बिरसानगर थाना…

Spread the love

Baharagoda : बहरागोड़ा में एनएच-18 किनारे जंगल में लगी आग, सैकड़ों पौधे जलकर नष्ट

झरिया मोड़ के पास आग से मचा हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-18 स्थित झरिया मोड़ के समीप बुधवार दोपहर जंगल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *