Jamshedpur : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड : भाई अरविंद ने किया आत्मसमर्पण, साजिश की परतें खुलीं

  • देहरादून पुलिस के सामने सरेंडर, तीन शूटरों की पहचान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में बड़ा मोड़ आया है। आरोपी और मृतक के भाई अरविंद शर्मा ने देहरादून पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस जांच में अब तक तीन शूटरों—आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार और विशाल—की पहचान की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में ये तीनों संदिग्ध घटना से पहले हरिद्वार में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में ठहरे हुए दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और मोटरसाइकिल किराये पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन वापस कर वे फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस की टीम जमशेदपुर पहुंचकर लगातार छानबीन कर रही है और कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : मानगो में सोनी पांडेय ने ढोल-नगाड़े के साथ चलाया जन संपर्क अभियान, मतदाताओं का मिल रहा समर्थन

प्रभात की तलाश तेज, आर्थिक दुश्मनी बनी हत्या की वजह

जांच में प्रभात नामक अपराधी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि प्रभात ने ही अरविंद शर्मा को मानगो के एक मकान में ठहराया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की साजिश रची। आरोप है कि अरविंद ने शूटरों को हथियार भी उपलब्ध कराए। सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा ने प्रभात का ठेका और बैचिंग प्लांट का काम छिनवाकर अपने करीबी को दिला दिया था, जिससे प्रभात की करीब दो लाख रुपये मासिक आमदनी बंद हो गई थी। इसी आर्थिक दुश्मनी ने इस हत्याकांड को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जनता ने विश्वास जताया तो विकास की नई लकीर खीचेंगी बलबीर कौर : सरदार शैलेन्द्र सिंह

जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत की पुष्टि

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी सोनिया की सहमति पर उनके करीबी मित्र अखिलेश सिंह ने कोतवाली में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे उन्हें गौरव सिंह का फोन आया कि विक्रम शर्मा के साथ जिम में गंभीर घटना हो गई है। वे तत्काल मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विक्रम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, जिम से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

इसे भी पढ़ें : Potka : हवन पूर्णाहुति व भंडारा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा संपन्न

कई टीमें गठित, देहरादून में हुआ अंतिम संस्कार

डालनवाला पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष कुंवर ने बताया कि शूटरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आर्थिक विवाद और आपसी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। इधर, शनिवार को देहरादून में विक्रम शर्मा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम विदाई में उनके पारिवारिक मित्रों के साथ जमशेदपुर से भी कई करीबी लोग शामिल हुए। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने दोनों शहरों में अपराध और आपसी गैंगवार की आशंकाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time