Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल व JNAC ने मनीफीट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर दर्जनों दुकानें जमींदोज

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के संयुक्त अभियान के तहत टेल्को के मनीफिट इलाके में बुलडोजर चला। करीब 50 साल से बने कई दुकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। दरअसल, यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित था। हाल ही में न्यायालय ने फैसला टाटा स्टील के पक्ष में सुनाया, जिसके बाद सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली नहीं कीं। इसके बाद जिला प्रशासन, टाटा स्टील और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया।
अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और प्रशासन से मोहलत देने की मांग की, लेकिन न्यायालय के आदेश के कारण कार्रवाई नहीं रोकी गई और एक-एक कर सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने न्यायालय में आवेदन दिया था। उसी आवेदन के आलोक में आज मनीफिट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच

भाजपा कार्यालय में बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर दिया गया  विशेष जोर जमशेदपुर : महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा…

Spread the love

Jamshedpur : श्री लेदर्स के संस्थापक को 115 वीं जयंती पर किया नमन,  बिष्टुपुर शोरूम में दी गई श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर : श्रीलेदर्स के पार्टनर सह वरिष्ठ समाजसेवी शेखर डे ने कहा कि श्रीलेदर्स परिवार के लिए जमशेदपुर शहर हमेशा प्रथम और सर्वोपरि रहा है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time