Potka : तेतला पंचायत के छोटा बंधुआ में उत्साह के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पोटका : तेतला पंचायत अंतर्गत छोटा बंधुआ गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Aident Social Welfare Organisation एवं HDFC Bank Parivartan के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 60 से अधिक महिलाओं सहित गांव की अन्य महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं की समानता, महिला शक्ति, जीवन में महिलाओं के महत्व तथा समाज और परिवार में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना था। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : किसानों के धान का पैसा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 3 दिन में पैसा भुगतान नहीं तो होगा आंदोलन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time