Baharagora : खेल और कानून के संगम से गूंजा महिला दिवस, उभरती क्रिकेटर प्रियंका कर सम्मानित

बहरागोड़ा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बहरागोड़ा में नारी शक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।वहीं कार्यक्रम का सबसे भावुक और गर्व भरा क्षण वह था जब बहरागोड़ा की बेटी प्रियंका कर को सम्मानित किया गया। झारखंड महिला अंडर–15 क्रिकेट टीम में चयनित होकर प्रियंका ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के सपनों में भी बड़ी उड़ान होती है।

उपस्थित अतिथियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। ‘बॉर्डर बाइकर गर्ल’ कंचन उगुरसांडी ने वीडियो संदेश के जरिए महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संघर्षों को साझा करते हुए महिलाओं से बाधाओं को तोड़कर अपनी पहचान बनाने की अपील की।साथ ही सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कृषानु आनंद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर सुरक्षा और संपत्ति के अधिकारों जैसे गंभीर विषयों पर महिलाओं का मार्गदर्शन किया।वहीं समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, रंजीत बाला, और राजकुमार कर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। साथ ही गीता मुर्मू, अर्चना दास, डोली मुर्मू और भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें : Potka : तेतला पंचायत के छोटा बंधुआ में उत्साह के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time