jamshedpur : परसुडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ठेका मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण 35 वर्षीय मजदूर रवि लोहार की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सरजमदा का ही रहने वाला था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सरजमदा स्थित रेणु देवी के निर्माणाधीन मकान में छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान रवि लोहार समेत कई मजदूर काम कर रहे थे। साथी मजदूर रामचंद्र देवगम ने बताया कि दोपहर के समय सभी मजदूर काम खत्म कर भोजन करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान रवि का पैर अचानक फिसल गया। सीढ़ियों में सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं लगी थी, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा और सीधे दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल रवि को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ठेकेदार मनोज लोहार भी अस्पताल पहुंचे।

इस घटना के बाद निर्माणाधीन मकानों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अक्सर बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराया जाता है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा से 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कर्मियों को बनाया बंधक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time