Jamshedpur : सिदगोड़ा में हाइवा की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज मुंदुइया (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

बताया जा रहा है कि राज अपने पिता के साथ पास की नदी की ओर गया हुआ था। नदी से पानी पीने के बाद वह घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

घटना के बाद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे हाइवा चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने पहले चालक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

इधर, राज के पिता को जब मोबाइल फोन पर घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, तब तक उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे से नाराज बस्ती के लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर लाल भट्ठा मेन रोड को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों की मांग थी कि दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

घटना की सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि देर शाम तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ था और सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू से मारकर किया घायल, टीएमएच में चल रहा है इलाज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time