Gua : घाटकुड़ी गांव के मुंडा बिरसा चांपिया का निधन, गांव में शोक की लहर

गुवा : घाटकुड़ी गांव के सम्मानित सामाजिक व्यक्ति और गांव के मुंडा बिरसा चांपिया (65 वर्ष) का 11 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी कराया जा रहा था। हालांकि स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम लगभग 5 बजे गांव के लोगों, रिश्तेदारों और परिजनों की उपस्थिति में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों के अनुसार बिरसा चांपिया सरल, मिलनसार और समाजहित में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति थे। गांव के विकास और सामाजिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से गांव ने एक जागरूक और जिम्मेदार सामाजिक व्यक्तित्व को खो दिया है।

इसे भी पढ़ें : GUA : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो नेत्री बाली मार्डी का मानगो में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक पर झामुमो महिला नेत्री श्रीमती बाली मार्डी को झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time