Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन

मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेएलकेएम और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान रक्तदाता उत्साह एवं जागरूकता के साथ भाग लिये। इस अवसर पर स्वयं रक्तदान करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि “रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति सही जानकारी और जागरूकता का होना अत्यंत आवश्यक है। 18 – 60 वर्ष के हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रुप से रक्तदान करना चाहिए। नियमित रक्तदान सेवा दूसरों का जीवन बचाने के अलावा अपना शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य भी है।

शिविर में उपस्थित लैब टेकनिशियन रवि महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर को सोंपा गया। जहां से जरूरतमंदों को उनके रक्त ग्रुप के अनुसार रक्त प्रदान किया जाएगा। रक्तदान शिविर में धनेश कुशवाहा एवं  सुरेंद्र महतो ने 22 वें बार, रूपेश कुशवाहा ने 15 वें बार , हरेश महतो ने 25 वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा अजित महतो,  सुभाष महतो,  राजीव महतो,  गणेश महतो,  पंकज महतो,  जय महतो,  रवीन्द्र महतो, बुद्धेश्वर महतो, योगेश दास,  दिनेश ठाकुर,  प्रकाश, बासुदेव,  रामपद, रोहित,  जितेंद्र के अलावा अन्य 56 लोगों ने रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time