बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया गया। यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उनके कौशल विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

श्रम मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी शुभकामनाएं

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने और उनके हुनर को तराशने में सहायक होगा। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कौशल विकास ही समृद्ध समाज का आधार है।

महान विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्तों को नमन कर किया गया। अतिथियों ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात, उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

विधायक व विशिष्ट अतिथियों ने रखी अपनी बात

शिलान्यास समारोह में क्षेत्रीय विधायक समीर महंती समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह संस्थान युवाओं को आधुनिक तकनीकों और कौशल से लैस करेगा। डॉ. लोहिया के विचारों को धरातल पर उतारने का यह एक सशक्त प्रयास है। जोकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण के लिए अब बड़े शहरों की ओर नहीं ताकना पड़ेगा।

निम्न रहे उपस्थित

ठाकुर गोपाल सिंह ,डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, समीर महंती (विधायक), सैयद शाहनवाज अहमद कादरी, गोविंद अग्रवाल, रामचंद्र केसरी, डॉ बिनी षाड़ंगी उपस्थित रहे।

क्षेत्र में हर्ष का माहौल

इस केंद्र के शिलान्यास से बरसोल और आसपास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से न केवल शिक्षा बल्कि रोजगार के क्षेत्र में भी बहरागोड़ा की एक नई पहचान बनेगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time