जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल द्वारा नेपाली सेवा समिति के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग गुरुवार से प्रारंभ होकर शुक्रवार को संपन्न हुआ। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने संगठन की जमीनी मजबूती का दिया मंत्र
प्रशिक्षण वर्ग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की जमीनी मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती प्रदान कर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं : पूर्णिमा साहू

इससे पहले, उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता व्यवहार में सुचिता का निर्माण करना एवं पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी के साथ सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं दायित्व बोध जागृत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। इसके साथ ही, लोगों से संवाद और संपर्क के जरिये क्षेत्र की समस्याओं और जनसमस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके समाधान में सहभागी बनें।
वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं एआई के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय, सजग और सकारात्मक उपस्थिति संगठन की छवि को मजबूत बनाती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और विषय की गंभीरता के साथ इसका उपयोग करना चाहिए। इस दौरान वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं रामबाबू तिवारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ राजीव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह एवं अचिंतम गुप्ता ने भी विभिन्न विषयों पर सत्र को संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में यह रहे उपस्थित
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, अप्पा राव, हलदर नारायण साह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, प्रोबीर चटर्जी राणा, मंडल महामंत्री अशोक सामंत, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, सतीश शर्मा, नवजोत सिंह सोहल, श्रीनू राव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, कपिल कुमार, ओम प्रकाश साह, कामेश्वर साहू, बिमला साहू, राकेश कुमार, ममता सिंह, राकेश गिरी, चंद्रकांता सिंह, राकेश राव, अमरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह चौहान, समरेश शुक्ला, दीपक सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद नौशाद, मोहन कुमार, मनी मोहंती, संतोष वूटा, रविन्द्रनाथ घोष, जसवंत सिंह, झूलन ठाकुर, रंजीत सिंह, पंकज शर्मा, दीपक मुखर्जी, संदीप आईच व अन्य मौजूद रहे।

















































