मुरी : शहीद रघुनाथ महतो के शाहदत दिवस पर रविवार को लोटा बांधडीह स्थित शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने शहीद रघुनाथ महतो के शहीद स्थल पर प्रतीक स्वरूप गाड़े गए पत्थर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले वीआरएम यूथ ब्रिगेड छोटानागपुर से जुड़े युवाओं ने झारखंड मोड़ से रैली निकाली. इस दौरान अमर शहीद रघुनाथ महतो जिन्दाबाद, वीर रघुनाथ महतो अमर रहे, अपना गांव अपना राज का नारा लगाते हुए सभी शहीद स्थल पहुंचे. कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण महतो ने किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट की मौन रख कर श्रंद्धाजलि दी। बाद में उनके याद में लोक गीत प्रस्तूत किया गया.
इसे भी पढ़ें : Muri : रामपुर चौक स्थित साहू होटल से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,
There is no ads to display, Please add some



















































