Shalimar : दपूरे के GM ने शालीमार व संतरागाछी रेलवे स्टेशन का किया गहन निरीक्षण,  सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन का निर्देश

शालीमार : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शालीमार एवं सांतरागाछी रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरचना तथा चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त महाप्रबंधक (AGM/SER), प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM/SER), प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (PCOM/SER), खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सहित मुख्यालय एवं मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शालीमार स्टेशन पर महाप्रबंधक ने स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड एवं प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा तट पर विकसित हो रहे जेट्टी, वंदे भारत ट्रेनों के लिए तैयार की जा रही पिट लाइन तथा डिपो से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद सांतरागाछी स्टेशन पर भी उन्होंने नए स्टेशन भवन, यार्ड, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेल संचालन को और अधिक सुचारु बनाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : शालीमार स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया होगा विकसित, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था होगी सुदृढ़ रेलवे के वरीय अधिकारियों के उच्चस्तरीय दल ने किया निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे सीएचआरओ डीपी नांबियार, हुआ अभिनंदन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) डीपी नांबियार (D. P. Nambiar , chief human resource officer ) का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में स्वागत…

Spread the love

Jamshedpur : न्युवोको विस्टास ने पहली तिमाही में दर्ज किया रिकॉर्ड प्रदर्शन, एबिटिडा 572 करोड़ रुपये पर पहुंचा

जमशेदपुर :  भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time