Jadugora : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत, CISF जवानों ने मुंबई के विक्टोरिया में डाक यार्ड में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा : यूसीआईएल की सुरक्षा कर रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अग्नि शमन विभाग में अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई. 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में यूसिल कर्मियों के अलावे आम लोग व स्कूली बच्चों को अग्नि शमन सप्ताह मनाए जाने के उद्देश्य से अवगत कराया जाएगा. इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर व सीआईएसएफ के अग्नि शमन विभाग के प्रभारी बलविंदर सिंह संयुक्त रूप से ने 14 अप्रैल  1994 में मुंबई के विक्टोरिया में डाक यार्ड में विस्फोटक सामग्री से लदे जहाज में लगी भीषण आग में 66 अधिकारियों,  89 फायर मैन, 700 से अधिक शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर कमांडेंट तारा चंद ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान स्कूलों बच्चों, यूसिल कर्मियों व आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आग लगने पर जवान अपनी जान की परवाह किए वैगर सुरक्षा के प्रति काफी तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में एसिस्टेंट कमांडेंट सौरभ कटियार, इंस्पेक्टर पवन कुमार,  एसके सिंह समेत काफी संख्या सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान उपस्थिति थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time